पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटीसादड़ी में महाराणा प्रताप की याद में शिविर में 64 यूनिट रक्तदान किया

छोटीसादड़ी में महाराणा प्रताप की याद में शिविर में 64 यूनिट रक्तदान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटीसादड़ी| महाराणा प्रताप जयंती पर शुक्रवार को जयचंद मोहिल सामुदायिक चिकित्सालय में जीवन रक्षक ग्रुप की ओर से लगाए रक्तदान शिविर में 64 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में ब्लड बैंक प्रतापगढ़ के दिलीप और शैलेंद्र की टीम ने रक्तदान करवाया। इस दौरान जीवन रक्षक ग्रुप के अशोक सोनी, प्रदीप व्यास, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. मथुरालाल धाकड़, डॉ. अरुण माथुर, लोकेश जायसवाल, दिनेश रेगर, लोकेश रेगर, प्रवीण शर्मा, संदीप साहू, विकास सोनी, चितौडग़ढ़ से मुबारिक खान, आरटीआई एक्टिविस्ट श्यामसिंह सालवी, भरत आंजना, खुमान सिंह शक्तावत, डॉ रिपु मधुकर, डॉ. लाभचंद धाकड, डॉ. मुकेश राठौड़ ने सहयोग किया।

एक परिवार के तीन जनों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में विशेष रूप से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। शिविर में करीब 15 नए रक्तदाता सामने आए और पीड़ित मानव की सेवा में अपने रक्त का दान कर योगदान दिया। शिविर में एक परिवार के तीन लोगों ने रक्तदान किया। माता, पिता और पुत्र तीनों ने रक्तदान कर अनूठा उदाहरण पेश किया। शिविर में दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया। जीवन रक्षक सोसायटी के अशोक सोनी ने 45वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी। इससे पहले शिविर के शुभारंभ पर डॉ. अरुण माथुर ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया।

छोटीसादड़ी. शिविर में रक्तदान करते युवा।

खबरें और भी हैं...