प्रतापगढ़ | जिला कारागार में 10 दिवसीय महिला जागरूकता अभियान के तहत जिला कारागृह प्रतापगढ़ में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिए गए निर्देशों की अनुपालना में टीम के सदस्यों ’’मनोवैज्ञानिक सलाहकार’’ पूजा सिंह राणा, साक्षरता प्रेरक अवलेश्वर दीपा मीणा और महिला एवं बाल विकास विभाग से सीमा टेलर की ओर से शुक्रवार को जिला कारागृह प्रतापगढ़ मे कैम्प का आयोजन किया गया। सखी वन स्टाप सेंटर जिला चिकित्सालय केंद्र प्रभारी पूजा सिंह राणा ने कारागृह में निरुद्ध महिला बंदियों को तनाव और अवसाद मुक्त रहने के लिए विभिन्न प्रकार की थैरेपी के माध्यम से परामर्श किया। उन्होंने महिला बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य का आंकलन किया गया और महिला बंदियों को योगाभ्यास करवाया गया। साक्षरता प्रेरक अवलेश्वर दीपा मीणा ने महिला बंदियों को अक्षर ज्ञान की जानकारी दी और बंदियों को अपना नाम लिखना सिखाया और वर्णमाला की जानकारी दी। वही महिला एवं बाल विकास विभाग से सीमा टेलर ने महिला बंदियों को सिलाई मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। जेलर राजेश योगी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सानिध्य में यह अभियान 10 दिवस तक चलेगा तथा इसमें महिला बंदियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं, योगाभ्यास, शारीरिक स्वच्छता एवं कौशल विकास, असाक्षर महिला बंदियों को साक्षर करना, आदि की जानकारी व कार्य किए जाएंगे।