पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 11 बंटवारे, 31 नामांतरण, 41 श्रमिक कार्ड, 41 के फार्म भरे और 40 श्रमिक कार्ड बांटे

शिविर में 11 बंटवारे, 31 नामांतरण, 41 श्रमिक कार्ड, 41 के फार्म भरे और 40 श्रमिक कार्ड बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावदमूंगाणा | पंचायत समिति अधीनस्थ ग्राम पंचायत नाड़ में न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रधान रूपलाल मीणा और अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर, विषिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीसी गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राणावत, कार्यक्रम के प्रभारी उपखंड अधिकारी वर सिंह गरासिया, तहसीलदार भीम सिंह शक्तावत, विकास अधिकारी रमेश कुमार धनदे, सीडीपीओ पंकज द्विवेदी डॉक्टर एसके जैन थे। शिविर में विभाग के अधिकारियों ने मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया। शिविर के तहत बंटवारा 11, नामांतरण 31, श्रमिक कार्ड 41 के फार्म भरे और 40 श्रमिक कार्ड बांटे गए। जनजाति विभाग में 5, कौशल आजीविका विकास के लिए फार्म आए, लाइट कनेक्शन के लिए 6 कंज्यूमर, का वाद विवाद में 10 का निस्तारण किया गया। उज्ज्वला गैस 9 कनेक्शन बांटे गए। 8 वृद्धावस्था पेंशन आवेदन और 2 पालनहार के आवेदन आए। शिविर में सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी रुप लाल ने अतिथियों के स्वागत ग्राम पंचायत की स्थिति से अवगत कराया।

मूंगाणा. उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटते अधिकारी।

लोग बोले - गैस कनेक्शन तो बांट दिए पर सप्लाई का क्या

धोलापानी | जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत के न्याय आपके द्वार शिविर में जिले भर में ग्रामीणों की समस्याओं का हाथों हाथ समाधान किया जा रहा है। इसी तर्ज पर शुक्रवार को धोलापानी के कालकोट ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों ने मुफ्त में गैस कनेक्शन बांटने पर अधिकारियों को सवालों से घेर लिया। ग्रामीणों ने फ्री में मिल रहे उज्ज्वला गैस कनेक्शन तो ग्रामीणों को बांट दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को जो पहले केरोसिन की सप्लाई होती थी वह भी बंद कर दी गई। पर सरकार की योजना के तहत जिन गांवों में गैस कनेक्शन बांटे गए वहां सप्लाई पहुंच रही है। इस सवाल पर अधिकारी भी ग्रामीणों को कोई जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों को कहना था की ग्रामीण अंचल में लोगों को गैस कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन गैस कंपनी की ओर से उन्हें सप्लाई नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों के सवाल पर अधिकारियों के पास कोई खास जवाब तो नहीं था पर ग्रामीणों के उठाए मुद्दे पर अधिकारियों ने लोगों के समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही है। शिविर में प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, उपखंड अधिकारी दिनेश मंडोवरा, उप प्रधान रमेश गोपावत, विकास अधिकारी राजेंद्र, चिकित्सा विभाग के कुमुद माथुर, जन स्वास्थ अभियांत्रिक विभाग के सहायक अभियंता प्रेमचंद हींगड़, पंचायत समिति सदस्य छगनलाल मीणा, सरपंच केशु राम टांक, पूर्व प्रधान शंभूलाल मीणा मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों के पेंशन, आवास पट्टे, गैस कनेक्शन, आय प्रमाण पत्र के कार्य हाथों हाथ हुए। शिविर के दौरान कृषि विभाग की ओर से सोयाबीन के पांच दर्जन महिलाओं को मिनी किट, कृषि यंत्र बांटे गए। पेंशन 6, पालनहार4, श्रमिक पंजीयन 133, विद्युत कनेक्शन 44, पौधा संरक्षण 1500 मीटर, सिचाई पाइपलाइन 5, मिट्टी के नमूने 10, पशु दवाई 891, पशु बीमा प्रस्ताव 40, आवास के पट्टे 7, बंटवारा 5, नामांतरण 52, रास्ते 2, सीमाज्ञान 1, पत्थर घडी 5, इंद्राज दुरुस्ती 6, आयुर्वेदिक 32 और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सात गैस कनेक्शन बांटे गए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग आज

प्रतापगढ़ | राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत हो रहे शिविरों की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 19 मई शनिवार को सुबह 11 बजे जिला जनसुनवाई केंद्र में और प्रत्येक पंचायत समिति स्तर के अटल सेवा केंद्रों से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर ने बताया कि वीसी में अब तक शिविरों की प्रगति और समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को वीसी में भाग लेने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...