पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में मनरेगा, एमजेएसए, न्याय आपके द्वार और पंचायती राज के कामों की जानकारी ली

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में मनरेगा, एमजेएसए, न्याय आपके द्वार और पंचायती राज के कामों की जानकारी ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत राज मनरेगा और राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के शिविरों के तहत जिला कलेक्टर भंवरलाल मेहरा ने रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतापगढ़ के सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों और पंचायत समिति के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली कलेक्टर मेहरा ने संबंधित अधिकारियों से जिले में चल रहे मनरेगा कार्य, एमजेएसए कार्य और पंचायत राज के कामों की जानकारी ली। उन्होंने जो कार्य समय पर नहीं हो पाए उनको कम से कम समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में चल रहे कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते और राज्य सरकार के दिए निर्देशानुसार ही कार्य करें। न्याय आपके द्वार शिविरों के तहत से नामांतरण, खाता विभाजन, खाता दुरुस्ती, खातेदारी, गैस कनेक्शन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ वीसी गर्ग, प्रतापगढ़ विकास अधिकारी अनिल पहाड़िया, अरनोद विकास अधिकारी फिरोज खान, छोटीसादड़ी विकास अधिकारी राजेंद्र गुप्ता, धरियावद विकास अधिकारी रमेश, पीपलखूंट विकास अधिकारी मोहनसिंह सहित जिला परिषद के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतापगढ़. जिले के विकास अधिकारियों की बैठक लेते कलेक्टर भंवरलाल मेहरा।

खबरें और भी हैं...