पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर संघ की बैठक, कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा

अंबेडकर संघ की बैठक, कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | अंबेडकर संघ और राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पारसोला के धनराज मीणा और मुख्य अतिथि अंबेडकर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरसार मीणा ने की। बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने आवासीय शिविर को गैर आवासीय शिविर करने को लेकर चर्चा की। उपखंड अधिकारी को सोमवार को ज्ञापन जिलाध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी के साथ दिए जाने का निर्णय लिया। बैठक में गौतमलाल मीणा ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी गठित करने और समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में प्रतापगढ़ जिले के ब्लॉक स्तर पर अंबेडकर भवन निमार्ण और भूमि आवंटित सरपंच और राजस्व विभाग से मिलकर की जाए। ब्लॉक अध्यक्ष नीरसार मीणा ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करना, पीईईओ की अोर से समस्त शिक्षकों का वेतन समय पर दिलवाना और बजट मंगवाकर एरियर का भुगतान 2006 से 2008 का बकाया शिक्षकों का भुगतान करवाना। साथ ही शिक्षकों का जीपीएफ, सर्विस बुक में बकाया पीसी जोड़े जाने की भी मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...