- Hindi News
- National
- बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के सिलाई प्रशिक्षण शिविर में 26 महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के सिलाई प्रशिक्षण शिविर में 26 महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे
प्रतापगढ़. बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के सिलाई प्रशिक्षण शिविर में 26 महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे
प्रतापगढ़| बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ की ओर से 30 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक हितेश कुमार जोशी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक अजय नंदुरकर ने की। समारोह में भामाशाह रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को नव व्यवसाय जल्द शुरू करने के लिए प्रेरित किया। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान निदेशक प्रेम कुमार कंसारा ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताते हुए समय पर लोन चुकाने के फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम में 26 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डाॅ. अनीता बोराना, स्वाति जैन, गिरवर आमेटा, सीमा टेलर, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।