प्रतापपुर | प्रतापपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर अफीम की खेती करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है । जेल भेजे गए अभियुक्त के नाम विफन यादव और बिरेंद्र यादव है। ये प्रखंड के पिडवाडोभ गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ प्रतापपुर थाना में अफीम की खेती करने का मामला दर्ज है। छापेमारी अभियान दल में एसआई श्याम राज साहू, सुखदेव भगत सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे ।