प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सिविल सर्जन सत्येंद्र प्रसाद सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर ने किया। यह शिविर सांसद सुनील सिंह की पहल पर आयोजित था। शिविर में रोगियोंं को नि:शुल्क देखा गया। उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
जरूरतमंद रोगियों को दवा भी नि:शुल्क दी गई। शिविर मे आये रोगियो को डाॅ.शर्मिष्ठा सरकार एवं डाॅ. बनाश्री सरकार द्वारा स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप सहित विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किया गया । सहयोगी के रुप मे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अरुणोदय कुमार, डाॅ. आशीष कुमार सहित एलिस जोसेफ ,माया कुजूर ,नमिता दास तथा नयन डे मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक लगभग 1198 रोगियों का इलाज किया गया ।
शिविर में प्रतापपुर नहीं आए सांसद
कुछ लोगों का कहना था कि जब यह शिविर सांसद ने आयोजित किया है तो शिविर में उन्हें रहना चाहिए था। सांसद के नहीं आने से कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में निराशा देखी गई। शिविर में आए मरीज अपने सांसद से रूबरू होना चाहते थे। कई मरीज ऐसे थे जो अपने सांसद को पहचानते भी नहीं।
शिविर का फीता काट कर उद्घाटन करते एसडीओ राजीव कुमार ।
जिले भर के नेता रहे मौजूद
शिविर में सांसद भले नहीं आए। लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, जिला महामंत्री सरयू राम, संजय सिंह, जिला विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राकेश झा, गुड्डू रजक, अनिल सिंह, शिवबालक सिंह, अजय सिंह, बिनोद सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक केशरी मौजूद थे।