पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र एवंं जांच घर का उद्घाटन

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र एवंं जांच घर का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापपुर | स्वस्थ भारत एव स्वच्छ भारत के तहत शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर के निकट श्रुति आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जांच घर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि निर्भय कुमार शर्मा व जिला प्रतिनिधि राकेश झा ने फीता काटकर किया। इसमें दिल्ली से आये डाक्टर यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां संपूर्ण शरीर की जांच मात्र दो सौ रुपए में की जाएगी। डाक्टर यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य तथा निरोग रखने में हर्बल तरीका बेहतर है। मौके पर उपस्थित अमूल्या हर्बल कंपनी के अंकित कुमार, चाणक्या कुमार व मनीष कुमार पाठक में बताया कि दवाइयां काफी सस्ती और कारगर हैं । उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतापपुर के समस्त ग्रामीणों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रतापपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गणेश प्रसाद, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रणविजय गिरि, मिथलेश कुमार सोनू समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...