पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट के मामले में फरार सात वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

मारपीट के मामले में फरार सात वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापपुर| प्रतापपुर पुलिस ने थाना प्रभारी डोमन रजक के नेतृत्व में रविवार की रात में छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट के मामले में फरार सात वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र टंडवा गांव के दोमुहान से पांच तथा जमुनियाटांड़ गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में टंडवा के दोमुहान से कैल भुइयां, रामकिशुन भुइयां, कुला भुइयां, वीर भुइयां चंदर भुइयां शामिल है। जबकि जमुनियाटांड़ गांव से गिरफ्तार आरोपियों में कैल भुइयां तथा वृक्ष भुइयां शामिल है। इन सब पर प्रतापपुर थाना में कांड संख्या 44/18 दर्ज है। उल्लेखनीय है प्रतापपुर थाना प्रभारी डोमन रजक और पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार चौधरी ने जब से प्रतापपुर थाना में पदभार ग्रहण किया है उस दिन से अब तक दोनों के संयुक्त अभियान में थाने में विभिन्न प्रकार के लंबित मामले के अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर 56 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस छापेमारी अभियान मे सअनि चंद्रदेव राम के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे ।

खबरें और भी हैं...