नगर पंचायत के सार्वजनिक टाॅयलेट की नहीं होती सफाई पानी की व्यवस्था तक नहीं
भास्कर संवाददाता | प्रेमनगर
नगर पंचायत में बने सार्वजनिक टायलेट में गंदगी के कारण इसका लाभ लोगोंे को नही मिल पा रहा है। लाेग आज भी टाॅयलेट बाहर जाने मजबूर हैं। नगर पंचायत में बने सार्वजनिक टायलेट देखरेख व साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं होने के कारण स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। लोगांे को सार्वजनिक शौचालयों का लाभ नही मिल पा रहा है। मुख्यालय आने जाने वाले लोगों को इसके चलते परेशानी उठानी पड़ती है। बताया गया कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व देखरेख नहीं हो पाता। कई टायलेट में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।