पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जिपं अध्यक्ष को बताई गांव की समस्याएं

जिपं अध्यक्ष को बताई गांव की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीतमनगर | प्रीतमनगर गांव के रहवासियों ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा के सामने अपने गांवों की समस्याएं रखीं और उन्हें हल करने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने जिपं अध्यक्ष को बताया कि गांव मे पेयजल आपूर्ति की परेशानी हो रही है। ग्रामवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। नलकूप लगवा दिजिए। गांव में हायर सेकंडरी स्कूल नहीं होने के कारण बेटियां आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। जिपं अध्यक्ष ने अधिकारियों को इन समस्याओं को हल करने के लिए तत्काल फोन पर निर्देशित किया। बद्रीलाल डोडिय़ार, विजय गरवाल, नागूलाल मुनिया, शोभाराम ओहरी, कन्हैयालाल ओहरी, ईश्वर ओहरी, पंचायत सचिव प्रभुलाल मुनिया, सहायक सचिव राजेश पाटिल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...