पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 3 महिलाओं सहित 80 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

3 महिलाओं सहित 80 ग्रामीणों ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीतमनगर | प्रीतमनगर गांव में सेामवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में गांव के युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए 80 यूनिट रक्तदान किया। गांव की महिलाओं ने भी रक्तदान किया। श्वेता पति विजय पाटीदार, सोना पति मुकेश जैन, हेमलता कटारा ने रक्तदान किया। श्वेता पाटीदार ने बताया की रक्तदान ऐसा दान है जो किसी को नई जिन्दगी दे सकता है। महिलाओं को भी रक्तदान करना चाहिए। सोना पति मुकेश जैन ने बताया की सभी ओर महिलाएं फिर रक्तदान में पीछे कैसे रहे? हेमलता कटारा ने बताया की हमारे गांव मे पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया तो मैंने भी रक्तदान करने का निर्णय लिया। पहली बार रक्तदान करने वाले मुकेश प्रजापत ने बताया- मैं घबरा रहा था रक्त देने के बाद कमजोरी होती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इस गांव के पूनमचंद पाटीदार अब तक 80 बार रक्तदान कर चुके है। पूर्व सरपंच उच्छब लाल पाटीदार, राजेश पुरोहित, डॉ. अभय औहरी, मुकेश पाटीदार, लखन सिंह राजावत, सरपंच राम सिंह मुनिया सहित गांव के नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...