प्रीतमनगर में हुई विशेष ग्रामसभा
भास्कर संवाददाता | प्रीतमनगर
डॉ. अांबेडकर जयंती पर पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्रामसभा में सदस्यों व ग्रामीणों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सरपंच रामसिंह मुनिया, अश्विन औहरी, राकेश सोलंकी, सुशीला सोलंकी सहित पंच और ग्रामीण मौजूद थे। विशेष ग्राम सभा में पीएम आवास व पेयजल व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। आगामी बैठक में अधिकारियों ने विभागीय जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी शिविर लगाकर देने की मांग की। इस पर सचिव ने भरोसा दिलाया कि आगामी बैठक में विभागों के अधिकारियों को सूचना पत्र देंगे। बैठक में अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।