भास्कर संवाददाता। पृथ्वीपुर
नेगुवां में बकायादार को नोटिस तामील कराने गए मध्यांचल ग्रामीण बैंक के चपरासी से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत नेगुवां की मध्यांचल ग्रामीण बैंक का चपरासी लालाराम रैकवार बकायादार बलवान सिंह यादव को नोटिस तामील कराने के गया था। उसने बलवान सिंह से नोटिस तामील करने को कहा तो उसके साथ गाली गलौच करने लगा। इसके बाद गुस्सा और बढ़ गया तो मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।