पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
भास्कर संवाददात | पृथ्वीपुर
विधायक अनीता नायक के रिश्तेदार और उसके साथी ने बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर सहायक यंत्री से मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बिजली कंपनी के सहायक यंत्री कुलदीप मिश्रा गुरुवार को दफ्तर में कार्य कर रहे थे, तभी दोपहर 12 बजे एक मोबाइल कंपनी का टेक्नीशियन अखिलेश शर्मा उनके पास आया। उसका कहना था कि कंपनी का बिल सुधारने के संबंध में आवेदन दिया था, उस पर क्या कार्रवाई हुई। सहायक यंत्री का कहना था कि मेरे पास कोई आवेदन नहीं आया है। इतने में अखिलेश नाराज हो गया और गाली गलौच कर मारपीट कर दी।
अखिलेश के साथ स्थानीय विधायक अनीता नायक का रिश्तेदार अखिलेश नायक भी साथ में था। मारपीट में सहायक यंत्री के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, इस बारे में विधायक अनीता नायक से संपर्क करना चाह तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।