पृथ्वीपुर। समस्याओं को लेकर लोगों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।
भास्कर संवाददाता| पृथ्वीपुर
विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्रामों में इस समय भीषण सूखे, बिजली समस्या और पेयजल जैसी जटिल समस्याओं को लेेकर ग्रामीणों ने विधायक अनीता नायक को एक ज्ञापन सौपकर मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि सिमराभाटा, कछियाखेरा, रमपुरा, भेलसी, आदि ग्रामों में इन दिनो भीषण जल संकट है। सूखे के समय में प्रशासन द्वारा पेयजल के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
सिमरागांव में बीच बस्ती से 33 हजार केवी की लाईन निकली है जिसके तार चाहे जब टूट जाते है जिससे लोगो को जान का खतरा बना रहता है। सिमरा सहकारी समिति में गेहूं खरीदी का काम चल रहा है जहां समय पर किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन देने वालो में अंशुमन मिश्रा, रामस्वरूप कुशवाहा, कमला कुशवाहा, वृषभान यादव, धनूलाल केवट, कमलेश कुशवाहा उपस्थित थे।