पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवारी पुल से तीन बाइक सवार नदी में गिरे, दो की हालत गंभीर

सेवारी पुल से तीन बाइक सवार नदी में गिरे, दो की हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसके पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, नहीं दिया ध्यान

भास्कर संवाददाता| ओरछा

जामनी नदी के सेवारी पुल पर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से करीब 15 फीट नीचे गिर गए। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, दो की हालत चिंताजनक है।

सेवारी चौकी पर पदस्थ होमगार्ड के जवानों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ओरछा भेजा। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम दुमदुमा थाना पृथ्वीपुर निवासी सतीश पुत्र प्रमोद आदिवासी उम्र 17 वर्ष, रानू पुत्र हरिराम आदिवासी उम्र 20 वर्ष तथा अतुल पुत्र हीरा आदिवासी एक बाइक पर सवार होकर पृथ्वीपुर से ओरछा की ओर जा रहे थे। जैसे ही ये लोग जामनी नदी के सेवारी पुल पर पहुंचे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित नदी में जा गिरे। नदी में पानी न होने के कारण चट्टानों पर गिरे, जिससे दो युवकों के सिर में चोटें आई हैं। उनकी हालात गम्भीर बताई जा रही है। पास ही में पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड के जवान हरिराम, रामसेवक, विजय कुमार जैन, हनुमत सिंह गौर ने तीनों घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ओरछा भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...