पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा के दौरान विधायक ने लोगों को बांटे योजनाओं के स्वीकृत आदेश

विकास यात्रा के दौरान विधायक ने लोगों को बांटे योजनाओं के स्वीकृत आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| पृथ्वीपुर

विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर के कई ग्रामों में शुक्रवार को विकास यात्रा पहुंची। विधायक अनीता नायक ने हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। विकास यात्रा गैलवारा, गोरा, बंजारीपुरा, पहाड़ी बक्षी सहित एक दर्जन ग्रामों में पहुंची, जिसमें विधायक द्वारा विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए गए। विकास यात्रा गैलवारा में आयोजन किया गया, जिसमें विधायक अनीता नायक ने मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना एवं असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल कार्ड एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों के स्वीकृति आदेश वितरित किए।

विधायक नायक ने कहा कि भाजपा की सरकार मूल रूप से किसानों, मजदूरों की सरकार है। भाजपा की सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का विकास कराना है। उनका विकास कैसे संभव हो उसके लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात मेहनत कर उन्हें लाभ दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनुराग रामजी नायक ने कहा कि जहां तक क्षेत्र के विकास की बात है, तो उनकी सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों का उन्नयन कर बच्चों को उनके ग्राम में ही रहकर उच्च शिक्षा दिलाई जा रही है। भाजपा नेता राकेश शर्मा ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनों को दी। इस अवसर पर सरपंच द्रोप्ती यादव, अरूण उपाध्याय, भगवानदास कोरी, बबलू भारती, श्रीकृष्ण अहिरवार, जगदीश यादव, जमना यादव बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...