भास्कर संवाददाता| पृथ्वीपुर
ग्राम पंचायत नेगुवां के झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ किया गया।
ग्राम के मुख्य मार्गों से ढोल नगाड़ो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में घोड़े, बैण्ड बाजे, बग्गी, के साथ सिर पर कलश रखकर बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। अयोध्याधाम से पधारे परमहंस दास महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया।
कथा प्रतिदिन सायं पांच बजे हरि इच्छा तक की जाएगी। कथा के मुख्य यजमान रेवतीरमन पाण्डेय ने कथा पुराण की आरती व पूजा अर्चना की गई।