पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य मंत्री ने 1 करोड़़ 62 लाख के कामों का शिलान्यास किया

स्वास्थ्य मंत्री ने 1 करोड़़ 62 लाख के कामों का शिलान्यास किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| पृथ्वीपुर

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह सोमवार को भाजपा की विकास यात्रा में शामिल होने बारहो बुजुर्ग एवं मजल गांव पहुंचे। बारहो बुजुर्ग में उन्होंने 1 करोड़ 62 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए ढेरों योजनाएं संचालित कर रखी हैं, जिसका सभी लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मंत्री ने मनिया, जेराखास, पाराखेरा, पपावनी पूर्वी, बारहोबुजुर्ग के उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास भी किया। सरपंच और सचिव को निर्देश दिए कि जब तक बिल्डिंग के निर्माण में समय लगेगा, तब तक आप किराए का मकान लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र शुरु कराएं। उसमें एएनएम से कार्य करवाएं। यहां उन्होंने कहा कि सरकार एक रुपए किलो गेहूं एवं एक रुपए किलो चावल दे रही है। हम किसानों की आय दोगुनी करने में लगे हैं।

कांग्रेस के समय में किसानों का गेहूं छः रुपए किलो बिकता था। विधायक अनीता नायक ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

उन्होंने क्षेत्र के 40 विद्यालयों के उन्नयन कराकर ग्राम में ही बच्चों को शिक्षा प्रदान कराई है। बाबरी तिगैला से पृथ्वीपुर तक सड़क का निर्माण, कई ग्रामों में विद्यालय खुलवाने का कार्य, पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लडबैंक की व्यवस्था, नवजात शिशुओं के लिए कई उपचार के प्रबंध कराए हैं।

इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह परमार, अनिल पाण्डेय, भूपेन्द्र अग्रवाल,अखिलेश उपाध्याय सीईओ, तहसीलदार जीएस पटेल मौजूद थे।

पृथ्वीपुर । भाजपा की विकास यात्रा में शामिल होने बारहो बुजुर्ग एवं मजल गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह योजनाओं के प्रमाण पत्र बांटते।

योजनाओं पर विस्तार

से प्रकाश डाला

भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री रामजी नायक ने भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रभारी मंत्री से उप स्वास्थ्य केन्द्र जेरोन, मोहनगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर में महिला डाॅक्टर के खाली पडे़ पद जल्द भरे जाने की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव ने शासन की योजनाओं की विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यक्रम में हितग्राहियों को उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन एवं आवासहीन आबादी में बने आवास के पट्टे एवं असंगठित कर्मकार मण्डल के कार्ड प्रदान किए।

खबरें और भी हैं...