गौ संरक्षण संवर्धन की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पृथ्वीपुर| गौ माता को न्याय एवं सम्मान दिलाने के लिए गौ संरक्षण संवर्धन की दिशा में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार राजेन्द्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। जिले की तहसीलों और जिला मुख्यालय के साथ समाजसेवी संस्था प्रकृति सेवा संस्थान के द्वारा गौ माता को न्याय दिलाने एवं सम्मान दिलाने के लिए गौ संरक्षण संवर्धन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत टीकमगढ़ जिले की सभी तहसीलों के साथ पृथ्वीपुर नगर की तहसील पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रमुख मांगों को लेकर जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। प्रदेश के हर जिले में जिले में गौ अभयारण्य बनाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में अशोक रजक, भूपेन्द्र रजावत, हसन मोहम्मद, रमाकान्त रजक, दिनेश वर्मा, बालकराम यादव, नरेश तिवारी, देवेन्द्र वर्मा, एडवोकेट अशोक नायक, सीताराम झां, अमित श्रीवास्तव शामिल थे।