पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी बारिश से कच्चे मकानों के उड़े छप्पर, पेड़ हुए धराशाई

आंधी-बारिश से कच्चे मकानों के उड़े छप्पर, पेड़ हुए धराशाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पृथ्वीपुर

मंगलवार की देर रात पूरे क्षेत्र में भारी आधी और बारिश के साथ धूल भरी हवाएं चलीं। जिसमें कई पेड़ धरासाही हो गए। वहीं कच्चे मकानों के छान छप्पर भी उड़ गए और कई दुकानों के टीन सेड भी उड़ गए।

जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ। क्षेत्र के पाराखेरा, विरौराखेत, मडिया, दुर्गापुर, अछरूमाता, भोपालपुरा, केरीपुरा, केशरीगंज, ततारपुरा, जबार पुरा सहित कई ग्रामाें में रात के समय तेज आंधी के साथ बारिश होने से जहां एक ओर बडी संख्या में जगह जगह विशाल आकार के पेड़ धरासायी हो गए। वहीं दूसरी ओर गरीबों के झोपड़े भी जमींदोज हो गए।

केरीपुरा गांव में अशोक यादव की गुमटी के पास लगा महुआ का पेड़ गिरा जिसमें पास में रखी मोटर साइकिल और गुमटी चपेट में आ गई। सिद्ध पीठ अछरूमाता मंदिर में लगे टीन सेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बिजली भी गुल हो गई। जिससे रात भर ग्रामों में अंधेरा पसरा रहा।

पृथ्वीपुर। तेज आंधी चलने से बड़े-बड़े पेंड हुए धरासाही।

खबरें और भी हैं...