पृथ्वीपुर|नगर के एक्सीलेंस स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विभागीय परिवेदना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपनी समस्याएं बताईं। शिविर में 82 आवेदन आए, जिसमें से 55 का मौके पर निराकरण किया गया। बीईओ आरडी वर्मा ने बताया कि परिवेदना निवारण शिविर में 82 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 55 आवेदनों को संकुल स्तरीय समस्या होने पर मौके पर निराकरण किया गया। बाकी आवेदन को जिला, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया। शिविर में जिला सहायक संचालक बीएल लुहारिया, आरएस श्रवणकार, बीआरसीसी हरिशंकर वर्मा, विजय मिश्रा, बीएल अहिरवार, आरपी भारती, रामकुमार सोनी, राजेन्द्र मिश्रा, नंदकिशोर वर्मा उपस्थित थे।