पुनाली स्कूल में नशा छोड़ने की जगाई प्रेरणा
पुनाली. होराइजन स्कूल में नशा मुक्ति का संदेश देते कलाकार।
पुनाली । होराइजन सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल पुनाली में बीती रात नशा छोड़ो घर जोड़ो की पहल पर वार्षिक उत्सव हुआ। कुछ पल अपनों के साथ की थीम पर आधारित नाटकों, गीतों, लोकसंगीत के जरिए राष्ट्र प्रेम, समसामयिक विषयों, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जनजागरण किया गया। नशा छोड़ो घर जोड़ो लघु फिल्म गायत्री परिवार ने दिखाई। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान से जुड़ा कार्यक्रम सराहा गया।पंजाब के भांगड़ा नृत्य, महाराष्ट्र के मल्हारी नृत्य, राजस्थान के केसरिया बालम, दीवानी मस्तानी, परदेसिया के गीतों की सभी ने तारीफ की। इसी तरह देवी डांस महाकाली, पार्वती, चामुंडा, नव रूपों द्वारा महिषासुर के वध के नाटक का मंचन किया। यामिनी जोशी, मोनिका डाबी, रंजना सुथार, राशि परमार, अमीषा सेवक, प्रतीक्षा वमाज उपरोक्त सभी बालिकाओं के अभिनय को सराहा। सीता प्ले के जरिए वर्तमान समय के रावण को पहचानने की सीख दी। गई। सीता की भूमिका विशाखा सुथार और रावण की कुशल सिंह ने निभाई। सभी कक्षाओं के पहले तीनों स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को नवाजा गया। भारत को जानो के विजेता अंकिता व्यास, विशाल कटारा, ईशा गांधी, धमेंद्र सिंह राव, मनीष परमार, रहे।सन 2016 -17 मैं दसवीं कक्षा के उत्कृष्ट परिणाम वाले जिनेश, रंजना, यामिनी, अमीषा, राशि, भुवन, तारा, प्रतीक्षा, प्रिया, इच्छित, गीतेश, नागेंद्र, कपिल, मोनिका, गौरव, प्रवीण, मोहित आदि को पुरस्कृत किया गया।