पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झालेश्वर महादेव मंदिर वाड़ा पुनाली का 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से

झालेश्वर महादेव मंदिर वाड़ा पुनाली का 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुनाली। श्री झालेश्वर महादेव मन्दिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से 23 अप्रेल को शुरू होगा। आचार्य महेश रावल पुनाली व सह आचार्य काना महाराज पुनाली के नेतृत्व में 21 अप्रैल को हेमाद्रि स्नान, कुटीर पूजन, कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, गणपति पूजन व 22 अप्रैल को देवता आहवान पूजन, ग्रह होम रुद्र होम एवं 23 अप्रैल को ध्वजादंड, मूर्ति प्रतिष्ठा, शिखर स्थापना, पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन होगा। जिसमें राजपूत परिवार, विश्वकर्मा परिवार, शिव मंदिर कमेटी, अन्नपूर्णा विकास समिति संयुक्त तत्वावधान में आयोजन संपन्न होगा। 21 अप्रैल को रात्रिकालीन गरबा रास व 22 अप्रैल को भजन संध्या होगी।

खबरें और भी हैं...