पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोराड़िया के 9 हैंडपंप बंद, जिसमें पानी वह भी खराब

गोराड़िया के 9 हैंडपंप बंद, जिसमें पानी वह भी खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुनासा ब्लाक के ग्राम गोराड़िया में हर साल गर्मी में पानी की समस्या होती है। लेकिन पंचायत इसका स्थायी निराकरण नहीं कर पा रही है। इस साल भी स्थिति विकट हो गई है। गांव के 9 हैंडपंप सूख चुके हैं। जिस हैंडपंप में पानी है वह 20 दिन से खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण सरपंच से सुधार की मांग करते हैं तो जवाब मिलता है मेरे पास पीएचई के अफसर-कर्मचारी का नंबर नहीं है। पंचायत सचिव की भी समस्या निराकरण में कोई रुचि नहीं है। गांव की महिलाओं को सुबह जागते ही पानी के लिए खेतों में जाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...