पुनासा | बस स्टैंड के अभाव में मुख्य मार्ग पर रोजाना खड़ी होने वाली 55 बसों के पहिये थमने से दिन में दर्जनों बार लगने वाले जाम से मुख्यालय के लोगों को अस्थायी मुक्ति मिली। हालांकि सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पुनासा से सनावद, इंदौर, कन्नौद, भोपाल की ओर जाने वाले यात्री परेशान रहे।