परिणाम घोषित होते ही नेहा को बधाई देने पहुंच गए।
करोली | इंदिरा सागर बांध की डूब से प्रभावित पुनासा तहसील के ग्राम अमोदा ठेका की बेटी नेहा सावनेर ने न्यायाधीश वर्ग -2 परीक्षा में छटवीं रैंक हासिल की है। नेहा की पढ़ाई गुना में हुई है। नेहा के पिता सनावद पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को इंटरनेट पर परिणाम घोषित होते ही बड़ी संख्या में स्नेहीजन शुभकामना देने उनके घर पहुंच गए।
वर्तमान में गुना में रह रही नेहा ने बताया 10वीं-12वीं की परीक्षा में भी टॉप किया था। बीएससी व एलएलबी भी गुना से ही किया। मां कानून की जानकारी हैं इस कारण उनसे काफी मदद मिली। नेहा ने बताया पिता आरके सावनेर भी जज बनना चाहते थे। उनका सपना मैंने पूरा किया है। 2017 में लिखित परीक्षा पास की। इसके बाद 9 मई को जबलपुर हाईकोर्ट में साक्षात्कार हुआ। सोमवार को ही नेट पर परिणाम जारी हुआ है। जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी होगा। नेहा के पिता पहले गुना में ही पदस्थ थे। 2015 में उनका स्थानांतरण ग्रह ग्राम अमोदा के पास सनावद हो गया था।