अध्यापकों ने संविलियन की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
पुनासा | आजाद अध्यापक संघ के आह्वान पर अध्यापकों ने शिक्षा विभाग में संविलियन को लेकर सोमवार को विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रहलाद डोडे, ओमप्रकाश चौहान, रामचंद्र पटेल, अमान सिंह चौहान, याकूब खान, मोहनलाल लौवंशी, कल्याण पवार, चैनसिंह परिहार, विजय पदराम, लक्ष्मण सिंह राठौर, रविंद्र सिंह सोलंकी, संगीता मोरे, कड़वाजी मंसारे, दुर्गाप्रसाद डोडे, भारती यादव, अनिल तिवारी, शुभम राठौर सहित अन्य लोग मौजूद थे।