प्रभारी मंत्री के साथ सांसद, विधायक करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन
पुनासा | मांधाता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को प्रभारी मंत्री पारस जैन, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मोरघड़ी में सुबह 10 बजे मांगलिक भवन और दोपहर 12 बजे अटूट खास तथा फिफराड़ में 2 बजे हाईस्कूल भवनों का भूमिपूजन करेंगे। 3 बजे लालपुरा में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत रोड, 4 बजे खुटलाखुर्द में खुटलाखुर्द से कोदबार रोड, 5 बजे जलवां बुजुर्ग में मांगलिक भवन और शाम 7 बजे भुरलाय में दिनकरपुरा से बोरखेड़ा, डाबरी मार्ग का लोकार्पण करेंगे।