पुनासा के विद्यार्थियों ने भी पाई सफलता
पुनासा | कक्षा 10वीं की परीक्षा में पुनासा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर स्कूल के करण पिता दिनेश ने 85.8 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में शुभम पिता हीरालाल ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं का परीक्षा परिणाम 82 और 12वीं का परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत रहा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की कक्षा 10वीं में नेहा पिता दिनेश ने 87.2, और 12वीं में शीतल पिता प्रेमलाल तथा सुषमा पिता हुकुमचंद्र ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लायंस हायर सेकंडरी स्कूल की कक्षा 10वीं में सोनाली राजेंद्र मालाकार ने 91.4 प्रतिशत और 12वीं में रीना पिता किशोर नागपुरे ने 81 प्रतिशत अंक पाए।