पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्षों से सफाई नहीं हुई नाली सड़क पर भरा पानी

वर्षों से सफाई नहीं हुई नाली सड़क पर भरा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुनासा जनपद की ग्राम पंचायत मोहद के ग्रामीण इन दिनों गंदगी से त्रस्त हैं। सालों से नालियां साफ नहीं की गई है। इस कारण निकासी का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी के अलावा मच्छरों का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है। हर गली की यही स्थिति है। सरपंच तो चुनाव जीतने के बाद से ग्रामीणों से नहीं मिले।

गांव के लोगों ने बताया चुनाव के समय जनपद सदस्य आशीष चौरे ने वादा किया था कि गांव में रोज साफ-सफाई होगी। लेकिन रोज तो छोड़ एक दिन भी नहीं हुई। पंचायत सचिव राजू भाई ने स्वीकारा कि नालियां चोक होने से पानी गलियों में फैल रहा है। उन्होंने बताया सफाई के लिए कर्मचारी को कहा था लेकिन उसके पास समय नहीं है। एक-दो दिन में उसे लाकर नाली साफ कराई जाएगी।

नाली चोक होने से सड़क पर पानी आ गया।

खबरें और भी हैं...