पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका

कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका कार्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक इकाई प्रधान श्रीभगवान ने किया और मंच संचालन बालकिशन ने किया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के बिजली निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान रोशन लाल व अध्यापक संघ के प्रधान कृष्ण करोड़ा ने भाग लिया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्रीभगवान व अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने बातचीत का रास्ता छोड़कर हठधर्मिता अपनाए हुए है। स्टेट कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि अब कर्मचारी सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए रूपरेखा तैयार कर रहे है। मौके पर बलवान गोरा, सोमदत शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, विक्की, वकील सिंह, सोना देवी, सलोचना, कविता, वंदना देवी, सुरेंद्र कवंरपाल व जगदीश भी मौजूद रहे।

पूंडरी | नगरपालिका सफाई कर्मचारी कैबिनेट मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकते हुए।

तेज हुआ नगरपालिका सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

कलायत | नगर पालिका सफाई कर्मियों का धरना शनिवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया। अनिश्चतकालीन हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका कर्मचारियों ने प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों की मांगों का समर्थन करने सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव सुरेश उचाना, सीटू नेता जसपाल सिंह, दलित अधिकार मंच हरियाणा उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह, वन मजदूर यूनियन राज्य प्रधान विजय शर्मा और दूसरे नेता कलायत पहुंचे। प्रदर्शन में राजकुमार, अनिल, ओमा राम, कपूरा, सुरजभान, सपटर, मदन, कृष्ण, सतीश, ऋषिपाल, जगदीश, राजो, संतोष, मानपति, रूबी, बीरो, निर्मला, बिमला, मीना, शकुंतला, राजबीर, वीरेन्द्र, रमेश कोलेखां, अजीत सैनी, फूल सिंह, विजय शर्मा, धूप सिंह, राजा राम, सुखदेव, देवीरानी, गीता रानी, राममेहर, नरेन्द्र बुरा, जोगेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया।

कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला

कैथल | नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्नि शमन की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 11 दिन भी हड़ताल जारी रही। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका। अध्यक्षता ब्लॉक कमेटी प्रधान रामशरण कल्याण ने की। मंच का संचालन राजेश क्योड़क व विक्की टॉक ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों नहीं मानी जाती वे धरने पर रहेंगे। हड़ताल में सूरज शेखर, सरेश राणा, विकास, विक्की, ब्रजेश, जगदीश, अंगूरी, संतरो, विद्या, महिंद्रो, मनजीत, पिंकी, रिंकी, कमलेश उषा मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...