राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में अध्यापक व अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले स्कूल से बच्चों द्वारा शिक्षा रैली निकाली गई। स्कूल से खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने लोगों को शिक्षा के महत्व और बच्चों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में आए सभी अभिभावकों से छात्र-छात्राओं को स्कूल में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया। इसके अलावा स्कूल में बेहतरीन करने के लिए सुझाव भी लिए गए। मौके स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मौके पर नगरपालिका पार्षद, एसएमसी सदस्य, सुनील, बलबीर, सुरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, मंदीप, पूजा, कोमल, रामरति, नरेंद्र पाल, प्रवीण व संदीप भी मौजूद रहे।