पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल भरो आंदोलन सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा: अरोड़ा

जेल भरो आंदोलन सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा: अरोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि एसवाइएल नहर के पानी व दादूपुर नलवी नहर के निर्माण की मांग को लेकर 29 मई को इनेलो-बसपा द्वारा जिला मुख्यालय कैथल पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन सरकार की जड़े हिलाकर रख देगा। अरोड़ा गांव फतेहपुर में देवी मंदिर के हाल में कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन सतपाल टाया, ओमप्रकाश कैरा, लीलाराम म्यौली, रिटायर्ड एसई जोगीराम पूंडरी, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, इंद्र पाई, ईश्वर मैहला, रणदीप कौल, शशिभूषण वालिया, जिला परिषद सदस्य सुरजीत पबनावा, रघबीर प्रधान, बसपा जिला प्रभारी बलबीर धेरडू, राजू ढूल पाई, रामपाल लाकड़ा, हरपाल पहलवान, कंवरजीत वालिया, विक्रम कसाना, विक्रम म्यौली, राजेश राणा फरल, मुलतान गोलन पार्षद, राजबीर शर्मा, शमशेर प्रजापत पाई, कर्ण हजवाना, बोबी कत्याल व बसपा शहरी अध्यक्ष डाॅ. सूबे सिंह रंगा भी मौजूद रहे।

पूंडरी | बैठक के दौरान मंचासीन अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा एवं अन्य।

खबरें और भी हैं...