पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूंडरी नपा प्रधान पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित

पूंडरी नपा प्रधान पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी। पूंडरी नपा के जब भी चुनाव होंगे उसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या अधिक हो सकती है। जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में पूंडरी नपा को चेयरमैन के लिए सामान्य महिला आरक्षित किया है।

पूंडरी नगरपालिका का कार्यकाल 5 अगस्त को पूरा होना है, लेकिन अभी तक वार्ड बंदी पूर्ण नहीं होने और वार्ड बंदी को लेकर हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले के दृष्टिगत चुनाव लेट भी हो सकते हैं। 13 वार्डों वाली पूंडरी नगरपालिका के चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक रसूख रखने वाले काफी संख्या में प्रत्याशी अभी से तैयारी कर रहे हैं। पालिका में सामान्य वर्ग से महाबीर सिंह चेयरमैन हैं।

खबरें और भी हैं...