पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिंसिपल वकील सिंह को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

प्रिंसिपल वकील सिंह को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएन स्कूल के प्रिंसिपल वकील सिंह को 23 मई को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी राज भवन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करेंगे। स्कूल प्रबंधक विनोद गर्ग ने बताया कि स्कूल के बच्चों द्वारा प्रिंसिपल के कुशल नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड्स की हर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। जिसमें ब्लॉक सीवन स्काउट रैली में स्कूल के 22 बच्चे, जिला स्तर पर अंबाला में 15 प्रतिभागी, राज्य स्तर शिमला (तारा देवी) में 8 गाइड और मध्यप्रदेश (भोपाल) में 12 स्काउट्स ने भाग लिया। कैथल जिले से स्कूल के इन बच्चों के कार्यों को देखते हुए जिले से उनके स्कूल के प्रिंसिपल को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया।

खबरें और भी हैं...