पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में तीन दिन इंटरनेट सेवा ठप, तहसील में अटके काम, लोगों ने की नारेबाजी

शहर में तीन दिन इंटरनेट सेवा ठप, तहसील में अटके काम, लोगों ने की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी शहर के विभिन्न विभागों में तीन दिन से नेट सुविधा खराब होने से लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही। तहसील परिसर में अपना कार्य करवाने आए उपभोक्ताओं ने रोष स्वरूप विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। विभागों में अधिकतर बीएसएनएल ब्रॉड बैंड लगे है। जिनमें तीन दिन से नेट सुविधा न होने से ऑनलाइन कार्य ठप हैं। तहसील, बीडीपीओ कार्यालय में लोग सुबह से शाम तक बैठकर चले जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी तहसील मेें रजिस्ट्री व अन्य कार्य करवाने वालों को उठानी पड़ रही है। तहसील में आए सतीश देशवाल, बिजेंद्र बरसाना, गुरदेव रमाणा, राजपाल, दलबीर सिंह, राजपाल रमाणा व सतबीर सिंह ने बताया कि वे दो दिन से पूरे दिन तहसील में बैठकर चले जाते हैं। कर्मचारी हर बार नेट बंद की बात कह काम करने में असमर्थता जताते रहते हैं। लोगों ने कहा कि शीघ्र नेट सुविधा बहाल नहीं की तो वे रास्ता जाम करेंगे। दर्शन अहलुवालिया ने बताया कि वे दो दिन से अपना कार्य करवाने के करनाल से आ रहे हैं लेकिन नेट सुविधा न होने से शाम को वापस चले जाते है। उन्होंने विभाग उच्चाधिकारियों से भी लिखित में शिकायत और बात भी की लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है।

पूंडरी| तहसील में नेट सेवा ठप होने से रोष स्वरूप नारेबाजी करते उपभोक्ता।

वायर कटी थी जिसका पता नहीं चल पा रहा था। मोहना गांव के पास अब फाल्ट मिल चुका है और शाम तक नेट सेवा बहाल कर दी जाएगी। पवन कुमार बीएसएनएल के जेई

बीएसएनएल के जीएम और एसडीओ से भी बात कर लोगों की परेशानी से अवगत करवाया था। शहर में कहीं से वायर कट जाने से पूरे शहर में नेट समस्या बनी है। जैसे ही सुविधा बहाल होती है लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी वे देर शाम तक भी बैठकर कार्य निपटाएंगे। सुदेश मेहरा, तहसीलदार

खबरें और भी हैं...