पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलकार काॅलोनी में न पीने का पानी, न पक्की गलियां, लोग बोले प्रशासन कब देगा ध्यान

बलकार काॅलोनी में न पीने का पानी, न पक्की गलियां, लोग बोले-प्रशासन कब देगा ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 12 हजार की आबादी वाले फतेहपुर गांव के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही। कैथल मार्ग स्थित बलकार काॅलोनी जिसमें लगभग 200 मकान हैं मूलभूत सुविधा नहीं है। जिससे लोग परेशान हैं। काॅलोनी वासी जयदेव, राजबीर, सुरेश कुमार, जसवंत कुमार, सुभाष, सतीश कुमार, रामफल, बाबूराम व शुभम ने बताया कि काॅलोनी में कच्ची गलियां हैं।

गलियों की नालियों में पानी निकासी व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं पेयजल संकट भी है। लोगों के घरों के सामने खाली पड़े प्लाॅटों में पानी जमा रहता है, जिससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। काॅलोनीवासियों ने रोष जाहिर करते बताया कि वे सुविधाओं को लेकर जब नगरपालिका पूंडरी चेयरमैन से मिले तो उन्होंने बताया कि ये काॅलोनी नगरपालिका की हद में नहीं आती है। जिसके बाद वे फतेहपुर सरपंच से भी कई बार मिल चुके है, लेकिन पंचायत व प्रशासन का भी इस काॅलोनी की ओर काई ध्यान नहीं है। लगभग 2 हजार की आबादी वाली इस काॅलोनी में लोगों को पीने के पानी, शौचालय, पानी की निकासी सफाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था से वंचित रहना पड़ रहा है।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने कहा कि वे जल्द ही कालोनी वासियों की हर समस्या को दूर करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। कालोनी की हर गली को पक्का करवाना, पीने का पानी उपलब्ध करवाना व पानी की निकासी का प्रबंध करवाने के लिए वे प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक मिलेंगे।

नगरपालिका चेयरमैन महाबीर सिंह ने बताया कि ये कालोनी नगरपालिका सीमा में नहीं आती है, इसलिए नगरपालिका इस काॅलोनी में कोई भी सुविधा देने में असमर्थ है।

पूंडरी| फतेहपुर की बलकार काॅलोनी में कच्ची पड़ी गली।

गलियों को पक्का पंचायत द्वारा ग्रांट के हिसाब से करवाया जाता है। पीने के पानी की जो समस्या है, ये पब्लिक हैल्थ विभाग की जिम्मेवारी होती है। जिसके लिए पंचायत कई बार अधिकारियों को अवगत भी करवा चुकी है। गौरव वालिया, सरपंच प्रतिनिधि

बलकार कालोनी अनप्रवुड कालोनी है, इसलिए वे यहां कोई भी सुविधा देने में असमर्थ हैं, क्योंकि विभाग द्वारा अप्रूवड कालोनी में ही सुविधाएं दी जाती हैं। वीके गुप्ता, पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष

खबरें और भी हैं...