पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में फैला 5 टन कचरा, लोग परेशान

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में फैला 5 टन कचरा, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी| नगरपालिका सफाई कर्मियों के पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चले जाने से शहर में चारों तरफ गंदगी पड़ी है। नियमित सफाई न होने से शहर खासकर मुख्य बाजार व वार्डों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जिनमें बदबू आती रहती है और आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं। पालिका कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के बाद भी सफाई ठेकेदार के कर्मचारी सफाई का काय कर रहे थे लेकिन पिछले चार दिनों से उन्होंने ने भी अपना समर्थन स्थाई कर्मचारियों को देते हुए सफाई करना बंद कर दिया। जिसकी वजह से शहर से निकलने वाला लगभग 1 टन प्रतिदिन कचरा जगह-जगह ढेर के रूप में तबदील हो गया। पालिका के 16 कर्मचारियों के साथ लगभग 30 कर्मचारी ठेकेदार के भी हड़ताल पर चले जाने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। उधर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान श्रीभगवान ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक वे कार्य नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...