पूंडरी| बढ़ती गर्मी से लोगों व यात्रियों को निजात दिलवाने के लिए पाई रोड सती काॅलोनी वासियों ने ठंडे पानी और जलजीरे के पानी की छबील लगाई। कॉलोनीवासी रामनिवास, गुलाब, महेंद्र, सेवा, प्रदीप, अजय आदि ने बताया कि कॉलोनी वासियों के सहयोग से गर्मी के दिनों में हर बार उनके द्वारा छबील लगाने का कार्य किया जाता है।