पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मायके में रह रही थी पत्नी परेशान युवक ने लगाया फंदा

मायके में रह रही थी पत्नी परेशान युवक ने लगाया फंदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर की गुरु ब्रह्मानंद काॅलोनी में बंद पड़े मकान में बरसाना निवासी एक युवक ने पेंट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी समय से घरेलू कलह के कारण परेशान चल रहा था। बरसाना निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि उसके लड़के संजय की शादी बाहरी गांव की लड़की कविता के साथ हुई थी। जिससे उसका एक ढाई वर्ष का लड़का भी है। अब एक वर्ष से उसकी प|ी मायके रह रही थी और कोर्ट में तलाक का मामला विचाराधीन था। जिससे वह परेशान था।

जिसके चलते उसने बुधवार को भी फांसी लगाने की कोशिश की थी। जिसे बचा लिया। गुरुवार को वह बिना बताए घर से निकल गया और फतेहपुर की गुरु ब्रह्मानंद काॅलोनी में बंद पड़े एक मकान में अपनी पेंट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...