पूंडरी | गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल फरल में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्सा कस्सी, दौड़ व लोंग जंप में बच्चों ने अपनी प्रदर्शन दिखाया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक सरदार विक्रमजीत सिंह ने किया व अध्यक्षता प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने की। प्रबंधक द्वारा मेधावी छात्रों को स्कूल की तरफ से टी-शर्ट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के हिमांशु, सौरभ व प्रमोद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिन्हेंं प्राचार्या शर्मा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लखविंद्र कौर, रमा कवात्रा, पीटीआई राबिन, विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।