सफाई कर्मी सरकार से नाराज, किया प्रदर्शन
पूंडरी | नगरपालिका गेट के सामने मांगों को लेकर कई दिनों से सरकार के खिलाफ धरना व प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेसी युवा नेता प्रदीप चौधरी ने धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया। भाजपा सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते उन्होंने कि सरकार कहती कुछ और करती कुछ है। सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रदर्शन का संचालन सचिव बालकिशन ने किया व अध्यक्षता इकाई प्रधान श्रीभगवान ने की। प्रधान ने कहा कि स्टेट कमेटी के आह्वान पर आयोजित यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी जायज मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।