राजौंद | पूंडरी रोड़ स्थित एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला खेल एवं युवा वर्ग विभाग द्वारा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव पर दो दिवसीय सेमीनार हुआ। ज्योति ग्रामीण विकास के सहयोग से आयोजित सेमीनार में युवाओं व विद्यार्थियों को नशे के पदार्थ से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जसवंत सिंह रिटायर्ड डीएसओ ने शिरकत की। स्कूल प्रबंधक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल व राजेश ढुल ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया। इस दौरान फूल कुमार कादियान, डा. विनय गुप्ता, अनूप कौशिक, सुशील, गुरमीत, डा. प्रीति, मनोज कुमार अरोड़ा प्रधानाचार्य, विजय कुमार व प्रशांत हैंडबाल कोच ने अपने अपने विचार रखे।