पूंडरी | हाबड़ी के राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि समाज सेवी अमरीका में एनआरआई सरदार मनजीत सिंह विर्क ने हिस्सा लिया। उन्होंने गर्मी के मौसम में स्कूली बच्चों की समस्या को देखते हुए एक लाख 30 हजार रुपए खर्च कर वाटर कूलर भेंट कर उदघाटन भी किया। विर्क ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। म स्कूल के प्राचार्य अश्विनी अरोड़ा ने समाज सेवी विर्क का आभार व्यक्त किया। स्कूल की तरफ से उन्होंने स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।