पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि कार्यों में दुर्घटना ग्रस्त लोगों को 2.75 लाख के चेक बांटे

कृषि कार्यों में दुर्घटना ग्रस्त लोगों को 2.75 लाख के चेक बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा सिरसल ने कृषि कार्यों में दुर्घटना ग्रस्त लोगों को 2 लाख 75 हजार रुपए सहायता राशि के चैक वितरित किए। मार्केट कमेटी में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया व अध्यक्षता मार्केट कमेटी सचिव चरणदास ने की। शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि कार्यों के दौरान कोई भी दुर्घटना घट जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे किसान परिवार के सामने कोई वित्तीय समस्या न आए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 5 लोगों को 2.75 लाख रुपए राशि के चैक दिए। इसमें से धीरा राम पूंडरी, प्रिंस बुच्ची, नराता राम पूंडरी व सोहनलाल म्यौली को 37 हजार 500 रुपए, शेर सिंह हाबड़ी को 1 लाख 25 हजार के चैक भेंट किए गए। मौके पर कृष्ण शर्मा पिलनी, सचिव चरण दास, विजय बुच्ची, लेखाकार पवन कुमार व विनोद कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...