कर्मचारियों के साथ भाजपा सरकार ने की वादा खिलाफी- श्रीभगवान
नगरपालिका गेट के सामने अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरना व प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्टेट कमेटी के आह्वान पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान श्रीभगवान ने किया व मंच संचालन सचिव बालकिशन ने किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, तथा सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन भत्ते लागू किए जाए। प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग को नहीं मानती है तो सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाएगी। इस मौके पर शिक्षा विभाग से अशोक कुमार, कर्मवीर, रोशन शर्मा, कृष्ण कुमार, सोना देवी, वकील सिंह, विक्की, विजय, महेंद्र सुरेंद्र व जगदीश भी मौजूद रहे।
पूंडरी | नगरपालिका के सामने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी।