पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

बिजली की पर्याप्त आपूर्ति के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | कार्यकारी अभियंता को मांगों का ज्ञापन सौंपते संघ प्रवक्ता रणदीप आर्य।

भास्कर न्यूज | पूंडरी

बिजली के अघोषित कटों व बिजली की सुचारू रूप से सप्लाई को लेकर समाज सेवी नरेंद्र राणा की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता से मिले। किसानों के साथ विशेष रूप से भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकारी अभियंता सोमपाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि सितंबर माह में फल्गु तीर्थ पर ऐतिहासिक फल्गु मेले का आयोजन होना है। 16 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं। जिसके मद्देनजर गांव के पावर हाऊस की क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफार्मर रखा जाए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मोहना, अमनदीप सिंह, कप्तान राणा व विक्की राणा भी मौजूद रहे। सोमबीर, कार्यकारी अभियंता ने किसानों को आश्वासन दिया कि फरल पावर हाऊस का दौरा कर टेक्निकल कर्मचारियों को दिखाकर मेले से पहले लोड बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...